फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hatya

कारपेंटर की हत्या में सौतेले भाई पर शक

Sun, 01 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 01 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
hatya
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सौतेले भाई की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार और आदिल के मोबाइल का कवर बरामद किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी आदिल (30) पुत्र आकिल कारपेंटर का काम करता था। 29 अप्रैल (शुक्रवार) को सुबह करीब सात बजे गांव शाहपुर मार्ग के पास तिगरी रोड किनारे आदिल की लाश मिली थी।
विज्ञापन


लाश बुरी तरह फूल चुकी थी, शरीर नीला पड़ गया था। शरीर पर जले के निशान थे और जगह-जगह छाले पड़ गए थे। सिर के पीछे गहरा जख्म भी था। इस मामले में पुलिस ने आदिल के सौतेले भाई मुनाजिर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


इधर, पुलिस को शुरुआती पूछताछ में मिली जानकारी के बाद आदिल के सौतेले भाई मुनाजिर पर शक हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मुनाजिर की निशानदेही पर पुलिस ने एक कार और आदिल के मोबाइल के पीछे का कवर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, कार की डिग्गी में ही हत्या के बाद आदिल की लाश छिपाई गई थी। हत्या की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है। इस हत्याकांड में कुछ महिलाओं के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव का कहना है कि आदिल की हत्या में प्रथम दृष्टया मृतक के ही सौतेले भाई मुनाजिर के शामिल होने की बात सामने आ रही है। मुनाजिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed