फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rwo lineman shocked

शटडाउन लेने के बाद भी करेंट चालू, दो लाइनमैन झुलसे

Wed, 06 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Wed, 06 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
 शट डाउन देने के बाद सूचना दिए बिना आपूर्ति सुचारुकरने से पोल पर चढ़ कर तार जोड़ रहे दो लाइनमैन और जंफर सही कर रहे किसान को हाईटेंशन करेंट लग गया। तीनों झुलस गए। आननफानन तीनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक लाइनमैन की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजनों ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


रजबपुर थाना क्षेत्र के मिलक महमदी गांव कलक्ट्रेट उपकेंद्र से जुड़ा है। गांव में हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। गांव का ट्रांसफार्मर कई दिन पहले फुंक गया था। सोमवार को गांव में नया ट्रांसफार्मर आया था। शाम करीब छह बजे बिजली विभाग के लाइनमैन हरपाल और कलुआ ने फोन कर कलेक्ट्रेट उपकेंद्र से शट डाउन लिया तथा ट्रांसफार्मर बदलने लग गए। कलुआ पोल पर चढ़ कर काम कर रहा था तथा हरपाल दूसरे पोल पर लगे जंफर सही करने लगा। गांव का ही हरवीर नीचे खड़ा था। शट डाउन लेने के बाद बेफिक्री से काम कर रहे थे। इसी दौरान
विज्ञापन


लाइन में अचानक करेंट आ गया। दोनों लाइनमैनों को करंट लगा तथा झटके के साथ दूर फेंक दिए। नीचे खड़े हरवीर को भी करेंट लग गया। 
आननफानन ग्रामीण तीनों को उपचार के लिए लेकर भागे। तीनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

कलुआ की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर कर दिया। लाइनमैन और किसान के परिजनों ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed