फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police constable injured in encounter a badmash arrested

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, सिपाही जख्मी

Wed, 10 Jan 2018 05:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Wed, 10 Jan 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
police constable injured in encounter a badmash arrested
एनकाउंटर - फोटो : demo
अमरोहा जिले की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौबरिया गांव के जंगल में सोमवार की रात पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गया। जबकि जवाबी कार्रवाई में 15 हजार का इनामी खुर्शीद के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका साथी  गया। बदमाश और घायल पुलिस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। 
विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि डिडौली कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ खाता बॉर्डर पर गश्त कर रहे थे। तभी करीब डेढ़ बजे गजरौला की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आते दिखाईं दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चालक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद डिडौली पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर अन्य थानों को भी सूचना दे दी। 
विज्ञापन


सूचना पर सैदनगली थानाध्यक्ष वीरेश कुमार जोया में वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने अपनी बाइक पीछे की ओर मोड़ दी और सोत नदी पुल पार कर इकोंदा की ओर भागने लगे। इस दौरान डिडौली व सैदनगली पुलिस को पीछा करते देख बदमाश हड़बड़ा गए और उनकी बाइक चौबरिया के जंगल में फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें डिडौली थाने में तैनात सिपाही सुभाष कुमार को एक गोली हाथ में आकर लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गए।इसी बीच पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर इनामी खुर्शीद के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। जबकि उसका दूसरा साथी बदमाश गजेंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। एसपी ने बताया कि आरोपी खुर्शीद पिछले दिनों हसनपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। खुर्शीद पर सैदनगली, डिडौली और आदमपुर थाने में गैंगेस्टर समेत पंद्रह केस दर्ज हैं। इसके अलावा खुर्शीद पर 15 हजार का इनाम भी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed