{"_id":"5b10500f4f1c1bf36e8b5854","slug":"murdered-husband-with-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी/अमरोहा।
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर के चकफेरी गांव में बुधवार रात एक किसान की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप किसान की पत्नी और उसके भतीजे पर है। पुलिस के अनुसार पति दोनों के अवैध संबंधों में आड़े आ रहा था। वारदात को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की गई, लेकिन अचानक आई महिला की बेटी ने दोनों को शव फंदे पर लटकाते देख लिया। इसके बाद पूरी वारदात से पर्दा हट गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और भतीजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन भतीजा भाग गया।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक गांव चकफेरी निवासी नेमचंद उर्फ नेमी (35) किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। करीब तेेरह वर्ष पहले नेमचंद की शादी हसनपुर के रखेड़ा गांव निवासी मंगलो से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन महीने भर पहले पत्नी मंगलो हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी बहन के घर गई थी। जहां बहन के बेटे रंजीत से मंगलो का प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने रिश्तों की मर्यादा भूल कर साथ जीने व मरने की कसम खा ली। इसी कारण मंगलो ने पति के घर जाने से भी इंकार कर दिया। बाद में रिश्तेदारों के बीच पंचायत हुई और शनिवार को मंगलो को उसके पति नेमचंद के साथ चकफेरी भेज दिया गया।
पंचायत ने मौसी और भतीजे को भविष्य में शिकायत न मिलने की सख्त हिदायत भी दी थी। लेकिन दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। बुधवार की रात रंजीत और मौसी मंगलो ने साथ मिलकर अवैध संबंधों में आड़े आ रहे नेमचंद उर्फ नेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। आनन-फानन में हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
लेकिन बड़ी बेटी कल्लो के अचानक आ जाने से राज खुल गया। सूचना पर आदमपुर पुलिस ने पत्नी मंगलो को गिरफ्तार कर लिया। नेमचंद के भाई तोताराम की तहरीर पर मंगलो, उसके भतीजे रंजीत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।