{"_id":"5a11e4ca4f1c1bf2538bdef3","slug":"member-of-faheem-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में फहीम गैंग का सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में फहीम गैंग का सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला / अमरोहा।
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ का खुलासा करते एसपी सुधीर कुमार सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट व डकैती की कई वारदातों में वांछित चल रहे फहीम गैंग के सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। बदमाश पर 12 हजार का इनाम घोषित है। मुठभेड़ में रजबपुर थाने में तैनात सिपाही मेघ सिंह घायल हुआ है। वहीं, बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी में बदमाश के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।
रविवार को पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया शनिवार की रात शहर कोतवाल पीके सिंह स्वाट टीम के साथ वांछित बदमाशों की सुरागरसी करते हुए गजरौला से अमरोहा आ रहे थे। गजरौला में नेशनल हाइवे स्थित भानपुर तिराहे पहुंचे तो उन्हें बिना नंबर की बाइक पर तीन युवक जाते दिखाई दिए। नजदीक जाकर टोका तो वह रुकने की बजाय तेज रफ्तार से बाइक भगाने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनको दबोचने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। झनकपुरी जलालपुर कट पर चेकिंग कर रहे एसओ रजबपुर एसके सिंह ने उनको रोकने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वहीं, बदमाशों की बाइक जंगल में कच्ची सड़क पर फिसल गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही मेघ सिंह जख्मी हो गया। जबकि पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मंजूर हसन उर्फ शीबू निवासी मोहल्ला दानिशमंदान बताया। एसपी ने बताया पकड़े गए बदमाश पर 12 हजार का इनाम है। वह फहीम गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह कस्बा स्योहारा के अंकुर जैन के यहां हुई डकैती के अलावा गैंगस्टर और अन्य कई लूट की घटनाओं में वांछित था। एसपी ने बताया कि गैंग के सदस्य ड्राइवरी व नौकरी करके पहले जानकारी एकत्र करते हैं। उसके बाद लूट करते हैं।