{"_id":"5ab0216c4f1c1b00768b685e","slug":"loot-with-contract-base-employee-of-nagar-palika","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने संविदा कर्मी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने संविदा कर्मी को लूटा
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
शहर के व्यस्तम इलाके कांठ रोड पर नगर पालिका संविदाकर्मी से 22 हजार रुपए लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया गया। वहीं जान से मारनी की धमकी देकर बदमास फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। जबकि, पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
शहर के मोहल्ला छंगा दरवाजा निवासी सुनील नगर पालिका में संविदा कर्मचारी है। सुनील के घर का निर्माण चल रहा है। इसलिए वह सोमवार की दोपहर सरिया लेेने के लिए कांठ रोड पर जा रहा था। आरोप है कि चार बदमाशों ने उसे रोककर 22 हजार रुपए छीन लिए। विरोध करने पर उसे मारपीटकर घायल कर दिया। भीड़ जमा होती देख बदमाश नगदी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस का मानना है कि सुनील का किसी से आपसी विवाद है।