फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   homeguard shot on opposing loot

लूट का विरोध करने पर होमगार्ड को गोली मारी

Tue, 19 Dec 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/बछरायूं। 
ब्यूरो अमर उजाला/बछरायूं।  Updated Tue, 19 Dec 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
homeguard shot on opposing loot
demo pic
ड्यूटी पर थाने आ रहे एक होमगार्ड को लूटने की कोशिश की गई। विरोध करने पर होमगार्ड को पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। होमगार्ड का धनौरा के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है। होमगार्ड की तहरीर पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी निवासी राणा सिंह पुत्र सरदार सिंह थाना बछरायूं में होमगार्ड है। रविवार की रात लगभग साढ़े सात बजे वह ड्यूटी पर थाने आ रहा था। बछरायूं को आने वाले मार्ग पर कुछ दूरी पर पहले से ही घात लगाए दो बदमाशों ने उस पर पीछे से लाठी का वार किया। वह गिर गया। लूटने आए दो बदमाशों से होमगार्ड भिड़ गया। अचानक से हुए प्रतिरोध से बदमाश घबरा गए। उन्होंने गुत्थमगुत्था होते हुए होमगार्ड के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह घायल हो गया। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। होमगार्ड ने फोन से अपने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने होमगार्ड का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। राणा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों अनुज कुमार व सत्ते के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed