फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   maut

जन्मदिन के दूसरे दिन मासूम की हादसे में मौत

Fri, 29 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 29 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
maut
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर-रहरा रोड पर अनियंत्रित होकर टेंपो खाई में पलट गया। इसमें मां के साथ जन्मदिन मनाकर लौट रहे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल ले आई। चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन



आदमपुर थानाक्षेत्र की जल्लोपुर चौकी क्षेत्र के गांव देहरी गुर्जर निवासी कुलदीप परिवार के साथ नगर की राजपूत कालोनी में रहते हैं। छात्र की मां निधि त्यागी ने बताया कि बुधवार को देवांश का जन्मदिन था। इसलिए वह परिवार के साथ गांव गए थे। बृहस्पतिवार को वे नौ वर्षीय बेटे देवांश और बेटी प्रयांशी के साथ टेंपो से हसनपुर स्थित घर जा रही थीं।
विज्ञापन


हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव रूस्तमपुर के निकट टेंपो अचानक अनियंत्रित हो खाई में जा पलटा। इसमें देवांश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उधर, चीखपुकार सुनकर एकत्र हुए राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंच पुलिस ने बच्चे के शव को पुलिस अस्पताल ले आई है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed