{"_id":"5ace701f4f1c1b693d8b4943","slug":"gang-of-thief-arested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लैपटॉप उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद मोबाइल का आईएमईआई और लैपटॉप का सीरियल नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, सीपीयू और मानीटर बरामद कर सरगना सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। ये गिरोह यूपी के कई जिलों और दिल्ली में वारदात करता है।
बुधवार को पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बटवाल स्थित सनप्लाजा मार्केट से चोरी के मोबाइल, लैपटाप, सीपीयू, मानीटर, लैपटाप चार्जर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी के मुताबिक अमरोहा के मोहल्ला बेगम सराय निवासी मेहताब दिल्ली और गाजियाबाद से मोबाइल और लैपटॉप चोरी करके लाता है। अमरोहा के मोहल्ला कोेट होदडिया निवासी कौशिक भारती और हसनपुर के मोहल्ला होली वाला निवासी अर्पित से आईएमईआई बदलवाकर बेच देते हैं। इतना ही नहीं ग्राहक को मोबाइल की रसीदें भी मुहैया कराते हैं। इस गिरोह से कई लोग जुड़े हैं। जिनकी धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। मेहताब इस गिरोह का सरगना है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।