फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   five monkeys died in amroha

ढबारसी में पांच और बंदरों की मौत, कई बीमार

Sun, 01 Apr 2018 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी (अमरोहा)। 
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी (अमरोहा)।  Updated Sun, 01 Apr 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
five monkeys died in amroha
बरेली से आई आईवीआरआई की टीम ने बंदरों का इलाज किया। - फोटो : अमर उजाला
ढबारसी में बंदरों के शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन बंदरों के लिए काल साबित हो रहा है। राहत की बात यह है कि पिछले दिनों के मुकाबले आंकड़ा कुछ हद तक कम हुआ है। शनिवार को भी पांच बंदरों की मौत हुई। जबकि, दर्जनों बंदर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। 
विज्ञापन

शनिवार की तड़के ढबारसी के मोहल्ला होली वाला में तीन बंदरों के शव पड़े मिले। दोपहर होने तक इनकी संख्या पांच हो गई। यह हाल तब है जब पशु चिकित्सकों की टीम का पूरा अमला गांव में डटा हुआ है। पिछले चार दिनों से बंदरों को बचाने की कोशिश की जा रही है। फिर भी बंदरों को मौत के मुंह में जाने से नहीं रोक पा रहे हैं। पिछले दस दिनों से ढबारसी में बंदरों की मौत हो रही है। सोमवार और मंगलवार को इस मामले ने तूल पकड़ा। मंगलवार तक सौ बंदर मर चुके थे। तब से लेकर आज तक बंदरों की मौत का क्रम जारी है। मंगलवार को पशुु पालन विभाग की टीम ने एक बंदर का पोस्टमार्टम किया। 
विज्ञापन

जिसका विसरा सुरक्षित करते हुए आईवीआरआई बरेली भेेजा गया। बरेली में वैज्ञानिकों की टीम ने मिशन मोड पर काम करते हुए दो दिन में ही रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट में बंदरों को जहर देने का खुलासा हुआ। इस खुलासे ने बंदरों की मौत बीमारी से होने की अटकलों पर विराम लगा दिया। फिलहाल दर्जनों बंदर अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed