{"_id":"5738cbf24f1c1bf815ac74c1","slug":"firing-men-teen-jakhmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में पथराव फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में पथराव फायरिंग, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 16 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथराव एवं फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही युवक फरार हो गए।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जलीलपुर बक्काल गांव में लाखन सिंह का प्रेम प्रकाश से दो बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद है। मामला कोर्ट में चल रहा है। शनिवार की रात प्रेम प्रकाश व मुनीश विवादित जमीन पर निर्माण करने लगे। विरोध करने पर कहासुुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।
इसी बीच पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष द्वारा बुलाए गए बिजनौर जनपद के मुराहट गांव के युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। पथराव एवं फायरिंग में लाखन, ओमकार, गोमती घायल हो गए। सूचना पर रात में ही थाना पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस आने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गए थे। घटना की पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की। घटना की तहरीर नामजद दी गई है।