{"_id":"56ec54a74f1c1b4c5f8b487a","slug":"firing-in-hasanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने एसओ की गाड़ी पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों ने एसओ की गाड़ी पर झोंका फायर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्कर एसओ की गाड़ी पर फायर कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने मैक्स गाड़ी से पांच गोवंशीय पशु बरामद कर लिए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हसनपुर की तरफ से एक मैक्स गाड़ी में गोवंशीय पशु लाए जाने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर एसओ ने मय फोर्स पहुंचकर ढक्का मोड़ व सैदनगली के बीच में बैरियर लगवा दिया। गाड़ी को आते देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पशु तस्कर ने एसओ की गाड़ी पर फायर झोंक दिया और जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो युवक फरार हो गए।
एसओ सैदनगली सतीश यादव ने बताया कि पकड़े हुए युवक ने अपना नाम सोनू पुत्र कमल निवासी गली नंबर 106 संतनगर थाना गुराटी दिल्ली बताया है। उन्होंने बताया कि मैक्स गाड़ी से चार गाय और एक बैल बरामद कर लिया। सोनू गाड़ी चालक हैं।
विज्ञापन
इसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है। पशुओं को परीक्षण के बाद गोशाला भेज दिया गया। भागने वालों में गुड्डन पुत्र बसीर निवासी सराय तरीन संभल व एक अन्य है। पुलिस ने मामले में सोनू समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।