फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dahshat

दबंगों ने पथराव कर गांव में फैलाई दहशत

Wed, 20 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Wed, 20 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। आधा दर्जन को हिरासत में लिया। घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। उधर नन्हेड़ा अल्यारपुर से गए बारातियों को पीटा गया। 
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली के जोजखेड़ा गांव निवासी परम सिंह के परिवार में शादी कार्यक्रम था।

जिसके लिए वह सोमवार की रात परिवार का युवक बाइक से पड़ोस के सरकड़ी अजीज गांव में सामान लेने गया था। बताते हैं कि रास्ते में कुछ लोग शराब पी रहे थे। बाइक सवार युवक की शराब पी रहे युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर सरकड़ी अजीज के दर्जन भर से अधिक युवकों ने लाठी डंडों से लैस होकर जोजखेड़ा में परम सिंह के घर पर चढ़ाई कर दी और पथराव किया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची।
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया। पथराव में परम सिंह, सुमित, प्रदीप घायल हो गए। परम सिंह की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर रवि, सुंदर सिंह, नवनीत, अजीत, अनिल, मनीराम के खिलाफ दी गई है। उधर देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अल्यारपुर गांव की बारात पैगंबरपुर गांव में गई थी। दुल्हन पर कमेंट करने के विवाद में बारातियों की पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed