फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   brought two young man to kashmir from amroha before 16 years

अमरोहा से 16 साल पहले दो युवकों को ले गए थे कश्मीरी

Mon, 10 Sep 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ढबारसी (अमरोहा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, ढबारसी (अमरोहा)। Updated Mon, 10 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरियों के साथ अमरोहा के संबंध पहले से जुड़ते रहे हैं। अब से 16 साल पहले भी ढबारसी के एक मदरसे में साल भर तक कश्मीर के दो दर्जन युवक रहे थे, जोकि ढबारसी के दो युवकों को भी अपने साथ ले गए। कुछ दिनों बाद एक युवक तो लौट आया था, लेकिन दूसरे का आज तक कहीं पता नहीं चल सका है।  
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पुलवामा और सोपियां के दो दर्जन युवक साल 2001 में ढबारसी की स्थित जियारत में चलने वाले मदरसे में पढ़ने के लिए आए थे। एक साल बाद जब कश्मीरी युवक यहां से लौटे तो ढबारसी के राशिद पुत्र बाबू और फुरकान पुत्र अलीजान को अपने साथ ले गए।बताते हैं कि इसके बाद कश्मीरी युवकों ने संभल को अपना ठिकाना बनाया। संभल के कई मदरसों में कश्मीरियों का ठिकाना था।
विज्ञापन


ढबारसी का फुरकान उनकी मंशा को भांप कर अपने घर लौट आया था। वहीं राशिद को कश्मीरी अपने साथ ले गए थे। राशिद का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने भी काफी तलाश किया गया था। जाने के करीब एक साल के बाद राशिद ने पश्चिम बंगाल के बांग्लादेश की सीम से सटे डाकखाने से घर के लिए आठ हजार रुपये का मनी आर्डर किया। मनी आर्डर आने पर परिजनों को राशिद के मिलने की एक बार फिर  उम्मीद जगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद के पिता ने उस डाकखाने पहुंचकर राशिद की जानकारी हासिल की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिले के खुफिया तंत्र को ढबारसी में कश्मीरियों के रहने की भनक तक नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed