फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha two community groups clash each other 10 round firing in Maheshra

अमरोहा: अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में मारपीट, 10 राउंड फायरिंग से दहला महेशरा गांव

Thu, 03 Mar 2022 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 03 Mar 2022 05:19 PM IST
सार

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के महेशरा गांव की है। यहां पर रजा हुसैन और महिपाल सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।

विज्ञापन
Amroha two community groups clash each other 10 round firing in Maheshra
पुलिस की गाड़ी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के रजबपुर में पुरानी रंजिश के चलते अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई और जमकर लाठी-डंडे चले। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। एकाएक दस राउंड फायरिंग से ग्रामीणों में डर का माहौल है।

विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाला। गांव में सांप्रदायिक तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं एक पक्ष की तरफ से चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के महेशरा गांव की है। यहां पर रजा हुसैन और महिपाल सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि गुरुवार की दोपहर रजा हुसैन का बेटा सुहेल बारबर की दुकान पर दाढ़ी कटाने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तभी महिपाल सिंह के बेटे विनय, उसके साथी रोबिन, दीपू, धीरज उर्फ लाला ने सुहेल के साथ मारपीट की। घटना के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। बताते हैं कि पुलिस ने सड़कों पर पड़े कारतूस के खोल कब्जे में ले लिए हैं। घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।  एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि घटना में चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed