फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मीटर रीडिंग खत्म करने को उपभोक्ता से पांच से दस हजार वसूले

मीटर रीडिंग खत्म करने को उपभोक्ता से पांच से दस हजार वसूले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
मीटर रीडिंग खत्म करने को उपभोक्ता से पांच से दस हजार वसूले
गजरौला। गजरौला विद्युत डिविजन में मीटर प्रकरण मामले में नया मामला सामने आया है। पुराने मीटर की रीडिंग का बिल कम करने और खत्म करने के नाम पर पांच से 15 हजार रुपये तक वसूले गए हैं। आरोपियों ने पुरानी रीडिंग सहित मीटर गायब कर दिए तथा उपभोक्ता के घर पुराने कम रीडिंग वाले मीटर लगा दिए गए। विभागीय अधिकारियों की जांच में पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन

गजरौला डिविजन में उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर अवैध मीटर लगाने के मामले की जांच चल रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व मीटर ब्वाय ऐसे उपभोक्ताओं की तलाश करते थे, जिन पर पुराना बिल बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग और बिल कम करने के नाम पर उपभोक्ताओं को प्रलोभन दिया जाता है। जो उपभोक्ता लालच में आ जाते थे, उन्हें मीटर बदलने की सलाह दी जाती थी। इस मामले में उपभोक्ताओं से पांच से 15 हजार रुपये लिए जाते थे। आरोपियों ने कम बिल वाले उपभोक्ताओं के यहां बिना लैब नंबर के नए मीटर लगा दिए। जिन उपभोक्ताओं की रीडिंग ज्यादा थी, वहां पर कम रीडिंग वाले मीटरों को लगा दिया गया। आरोपियों ने उपभोक्ताओं से पुराने विद्युत मीटरों की रीडिंग का बिल भी जमा नहीं कराया।
विज्ञापन


पकड़े गए मीटरों का नहीं हो पा रहा मिलान
गजरौला। आरोपियों से विभागीय अधिकारियों ने कुछ मीटर बरामद किए हैं। जिन उपभोक्ताओं के यहां से मीटर उतारने की जानकारी दी थी, विद्युत मीटर नंबर से उपभोक्ताओं के कनेक्शन नंबर का मिलान नहीं हो पा रहा है। अधिकारी जांच में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उपभोक्ताओं के साथ मिलकर सारी गड़बड़ी की है। इस मामले की जांच की जा रही है। ज्यादा मीटर रीडिंग का आरोपियों ने बिल भी जमा नहीं कराया है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा।
- हरीश कुमार, सहायक अभियंता मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed