फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   एसिड अटैक पीड़िता को मिलेगी सरकारी मदद

एसिड अटैक पीड़िता को मिलेगी सरकारी मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक पीड़िता को मिलेगी सरकारी मदद
अमरोहा। एसिड अटैक पीड़ित महिला मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। उसका चेहरा, हाथ समेत ज्यादातर हिस्सा झुलस चुका है। तेजाब पड़ने से एक आंख के खराब होने की आशंका बनी हुई है। अब एसिड अटैक पीड़िता को सरकार से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसे मामले में एक लाख से पांच लाख रुपये तक आर्थिक मदद देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला शाहअली सराय निवासी शशि के चेहरे पर मोहल्ले के रहने वाले आकाश और मनीष ने तेजाब फेंक दिया था। जिससे शशि बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शशि को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने मेरठ पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि आकाश ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए साथी मनीष के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पीड़िता के पति भगवानदास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत पीड़िता को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इसे लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि ऐसिड अटैक पीड़ितों को एक लाख से पांच लाख रुपये तक की मदद का प्रावधान है। फिलहाल डाक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार है कि तेजाब से शशि का शरीर कितना प्रतिशत झुलसा है। रिपोर्ट आने के तत्काल बाद पीड़िता को सरकार से मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed