{"_id":"5b39273a4f1c1bf36e8bad66","slug":"81530472250-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। अपनी मां के साथ जंगल में घास काटने गई किशोरी को बुरी नियत से दबोच लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। बाद में लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
रविवार को सुल्तानगर निवासी एक किशोरी अपनी मां के साथ नवादा रोड जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते हुए एक युवक ने अकेली देख किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचा दिया। जिससे पास ही काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। इस पर आरोपी वहां से भाग निकला। किशोरी ने युवक को पहचान लिया था जोकि, सुल्ताननगर का ही रहने वाला है। लोगों ने मोहल्ले में आरोपी गोलू को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी के साथ जंगल दो अन्य युवक भी देखे गए थे। सभासद अमरीक डब्बू ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर चौपला चौकी इंचार्ज देवेंद्र का कहना है कि मां बेटी के साथ गाली गलौच का मामला था। जिसके चलते डायल सौ आरोपी को लेकर आई थी। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।