फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आदमपुर के 2 गांवों में दो युवतियों से दुष्कर्म रिपोर्ट

आदमपुर के 2 गांवों में दो युवतियों से दुष्कर्म रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर के 2 गांवों में दो युवतियों से दुष्कर्म रिपोर्ट
हसनपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एक युवती के साथ जंगल जाते समय गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। जबकि दूसरी युवती दूसरे गांव में खेत पर गन्ना छीलने गई थी। जहां गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। एक मामले में पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि दूसरे मामले में पुलिस दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

23 फरवरी को आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती खेत पर जा रही थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने युवती को पकड़कर खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता अपने माता पिता के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। बताते हैं कि 27 फरवरी को मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जबकि आदमपुर थाना क्षेत्र के ही एक दूसरे गांव में शुक्रवार सुबह एक युवती खेत पर गन्ना छीलने गई थी। इस दौरान गांव के ही युवक ने युवती को पकड़कर खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान युवती को तलाशते हुए उसकी मां पहुंच गई। युवती की मां को देख आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और जांच पड़ताल के बाद दुष्कर्म की बात से इंकार करते हुए मामले को मारपीट का बताया। थाना प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के एक मामले में धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि उसके माता पिता के खिलाफ मारपीट के मामला दर्ज किया है। दूसरे गांव में दुष्कर्म जैसी बात नहीं है, बल्कि मारपीट का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed