फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कोतवाली में बिगड़ी युवक की हालत, मचा हड़कंप

कोतवाली में बिगड़ी युवक की हालत, मचा हड़कंप

Sun, 09 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बिगड़ी युवक की हालत, मचा हड़कंप
गजरौला (अमरोहा)। गो तस्करी के मामले में पकड़ कर लए गए आरोपी युवक की कोतवाली की हवालात में हालत बिगड़ गई। मुंह से झाग देखकर उसके जहरीला पदार्थ खाने की आशंका में पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

गजरौला पुलिस ने 18 अक्तूबर को गोवंश से भरा वाहन पकड़ा था। इस मामले दो आरोपी मौके से गिरफ्तार किए गए थे, जबकि तीसरा आरोपी जिला मुरादाबाद के कुंदरकी निवासी अयान उर्फ अलकान भाग निकला था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह तड़के पुलिस अलकान को कुंदरकी से उसके घर से उठाकर ले आई और कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया था। सुबह करीब दस बजे अलकान की तबियत बिगड़ गई। मुंह से झाग आने पर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। उपचार के बाद युवक के स्वास्थ्य में सुधार है। उधर, अस्पताल में भर्ती आरोपी युवक का कहना था कि पुलिस उसे घर से उठाकर लाई थी। उसे गो तस्करी के मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।

गो तस्करी में आरोपी के दो साथी जा चुके जेल
ब्रजघाट चौकी पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले गोवंश से लदी एक डीसीएम पकड़ी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को दस गोवंशीय पशुओं के साथ दानिश निवासी गांव चंदेरा थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर, फहीम अली निवासी पटवई, जिला रामपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया था। गोतस्करी के मामले में पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवक व तीसरे फरार साथी अयान उर्फ अलकान निवासी कुंदरकी जिला मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस दानिश की तलाश में जुटी थी।

---------------------------
युवक को दौरा पड़ने की शिकायत बताई गई है। पुलिस जब उसे पकड़कर लाई थी तो उसकी हालत खराब हो गई थी। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में
सुधार है।- डा. योगेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी
---------------------------
गो तस्करी के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। उसे दौरे पड़ते हैं। युवक की अचानक तबियत खराब हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब पूरी तरह से ठीक है तथा उसका चालान कर दिया गया है। - रविंद्र सिंह, एसओ गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed