फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   लाश मिलने से फैली सनसनी

लाश मिलने से फैली सनसनी

Sat, 01 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
लाश मिलने से फैली सनसनी
अमरोहा/कुंआखेड़ा । बाइस नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गए 32 वर्षीय मजदूर गजेंद्र की उसके ही दोस्त ने शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव कंजर बसेड़ा के जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गजेंद्र की पत्नी की ओर से गुमशुदगी दर्ज करने के बाद छानबीन के दौरान शक के दायरे में आए उसके दोस्त ओमवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव उकसी निवासी मजदूर गजेंद्र सिंह पास के ही गांव रायपुर के दोस्त ओमवीर के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर 22 नवंबर को गंगा स्नान करने के लिए घर से बाइक से गया था। स्नान के बाद वह लौटकर घर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी गीता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की मांग की। पुलिस ने गजेंद्र को स्नान के लिए साथ ले जाने वाले ओमवीर को हिरासत में लिया।
एएसपी ब्रजेश सिंह के मुताबिक, ओमवीर ने बताया कि उसका गजेंद्र से कुएं के पास बैठकर शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान उसे लगा कि गजेंद्र उसकी हत्या कर देगा, इसी पर उसने उसका रस्सी से गला घोंट दिया और उसका शव कंजर बसेड़ा गांव के जंगल में गन्ने के खेत में फेंक दिया।

यही नहीं गजेंद्र की बाइक और मोबाइल भी गन्ने के खेत में छिपा दिया। जिसे शुक्रवार को शव साथ बरामद कर लिया गया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गजेंद्र की हत्या करने के बाद उसका शव ठिकाने लगाने में आरोपी की किसने मदद की उसका भी पता लगाया जा रहा है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed