फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   फोरेंसिक लैब भेजा किशोर की हड्डी का टुकड़ा

फोरेंसिक लैब भेजा किशोर की हड्डी का टुकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
फोरेंसिक लैब भेजा किशोर की हड्डी का टुकड़ा
अमरोहा। बछरायूं थाना क्षेत्र में मिले किशोर के शव (कंकाल) का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत था। मांस भी नहीं था। लिहाजा डॉक्टरों ने शव की हड्डी का टुकड़ा जांच के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजा है। लैब में हड्डी की जांच होगी। इसके बाद ही किशोर की मौत का राज खुल सकेगा।
विज्ञापन

बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव विशावली निवासी राजेंद्र सैनी का तेरह वर्षीय बेटा राजू चौबीस फरवरी को खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। परिजनों ने 26 फरवरी को उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों और पुलिस किशोर की सुरागकशी में लगे थे। तभी चार फारवरी को राजू का शव (कंकाल) के रूप में मिली। शव गांव के ही जंगल में पड़ा मिला था। उसके कपड़े शव से कुछ दूर पड़े मिले थे। परिजनों ने उसके कपड़ों से शव की शिनाख्त की। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस राजू की मौत किसी जंगली जानवर के खाने से होनेे बता रही थी। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम होनेे था। लेकिन शव पूरी तरह क्षत-विक्षत था और कंकाल बन गया था। शव के ऊपर मांस का टुकड़ा भी नहीं था। इसलिए उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डॉक्टरों ने शव के एक हड्डी का टुकड़ा लखनऊ फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा है। अब फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत का राज खुल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed