फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आईएस के नए मॉड्यूल के लिए युवाओं को टारगेट बना रहा था सुहैल

आईएस के नए मॉड्यूल के लिए युवाओं को टारगेट बना रहा था सुहैल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
आईएस के नए मॉड्यूल के लिए युवाओं को टारगेट बना रहा था सुहैल
अमरोहा। एनआईए और एटीएस की संयुक्त छापेमारी के दौरान हत्थे चढ़ा आईएस के नए मॉड्यूल का सरगना मुफ्ती सुहैल के निशाने पर 20 से 35 साल के युवा थे। उन्हें जिहादी किताबें पढ़वाकर आईएस के जोड़ना चाहता था। इस मंसूबे में वह कामयाब भी हो गया। कुछ हद तक युवाओं के बल पर उसने पश्चिम से लेकर पूरब तक अपना नेटवर्क भी खड़ा कर लिया। हालांकि गनीमत रही कि किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले एनआईए और एटीएस ने सरगना सुहैल सहित दस संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात तीन बजे एनआईए और यूपी एटीएस ने नौगांवा सादात के गांव सैदपुर इम्मा, नगर के मोहल्ला पचदरा और मुल्लाना में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के सरगना मुुफ्ती सुहैल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। करीब दस घंटे तक चले ऑपरेशन में एनआईए ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। बुधवार की दोपहर टीम सभी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई। जहां आईएस के इस नए मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। फिलहाल एनआईए सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। खुफिया सूूत्रों के मुताबिक मुफ्ती सुहैल अमरोहा सहित देश के युवाओं को टारगेट बनाए हुए था। एनआईए के हत्थे चढ़े सभी संदिग्ध युवा हैं। सुहैल सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह सक्रिय था। वह सोशल मीडिया के जरिये भी युवाओं को टारगेट बनाने में लगा था। सूत्रों के मुताबिक अमरोहा नगर के अलावा ईस्ट-वेस्ट के कई युवक सुहैल के संपर्क में थे। फिलहाल एनआईए और एटीएस सुहैल पूछताछ कर उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed