{"_id":"5c5c98ddbdec224a3d3fe0fd","slug":"191549572317-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में युवक ने अपनी गर्दन में मारा चाकू घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में युवक ने अपनी गर्दन में मारा चाकू घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने मामूली बात पर हुए घरेलू विवाद में चाकू से अपनी ही गर्दन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने लहूलुहान हालत में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नगर के मोहल्ला निवासी करीब तीस वर्षीय युवक का मामूली बात पर गुरुवार सुबह को परिजनों से विवाद हो गया। इस दौरान परिजनों से पहले तो उसकी खूब कहासुनी हुई। जिसके बाद मामला शांत हो गया। थोड़ी देर बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए घर की रसोई में रखा चाकू उठा लिया और अपनी ही गर्दन पर मार दिया। चाकू लगते ही वह लहूलुहान हो गया। जिसे देख कर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं है।