फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कमरे में फंदे पर लटका मिला पुजारी का शव, हड़कंप

कमरे में फंदे पर लटका मिला पुजारी का शव, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कमरे में फंदे पर लटका मिला पुजारी का शव, हड़कंप
कमरे में फंदे पर लटका मिला पुजारी का शव, हड़कंप
विज्ञापन

नौगांवा सादात। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी मंदिर के कमरे में पुजारी का शव फंदे पर लटका मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूजारी की हत्या या आत्महत्या में उलझी हुई है।

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी गांव में स्थित शिव मंदिर में पिछले पांच महीने से पुजारी कमल नंद स्वामी रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह मंदिर में पूजा-अर्चना कराते थे। सोमवार दोपहर तक ग्रामीणों ने उन्हें मंदिर में देखा था। लेकिन दोपहर के बाद पुजारी दिखाई नहीं दिए। करीब चार बजे ग्रामीणों को शक होने पर मंदिर में पहुंचे। उन्होंने पुजारी का आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीण कमरे में पहुंच गए। जहां पुजारी का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुजारी की मौत के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। एकाएक मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही डायल 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पुजारी की हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अजय कुमार बताया कि पुजारी ने आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed