फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   निवेशकों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हुई कंपनी

निवेशकों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हुई कंपनी

Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
निवेशकों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हुई कंपनी
गजरौला। एक कंपनी में बीमा और एफडी के रुप में पैसा जमा करने वाले शुक्रवार को थाने पहुंचे। इन्होंने उक्त कंपनी के एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई और तहरीर सौंपी। दरअसल एक साल पहले गजरौला से इनवेस्टमेंट कंपनी लोगों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हो चुकी है। लोग अपना पैसा वापस पाने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मोहल्ला गंगानगर निवासी दर्जनों लोग थाने पहुंचे। इन्होंने बताया कि मोहल्ले की दो लोग एक कंपनी में एजेंट थे। जिन्होंने सैकड़ों लोग के बीमे किए। वहीं सावधि जमा के नाम भी लोगों का पैसा जमा कराया। उस वक्त दोनों एजेंटों ने कहा कि अगर कंपनी भाग भी जाती है तो पैसा लौटाने के लिए जिम्मेदार हैं। अब पैसा लौटाने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि गजरौला में कुछ साल पहले एक इन्वेस्टमेंट कंपनी ने अपना दफ्तर खोला था। एजेंटों के माध्यम से निवेशकों को अधिक ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए जमा करा लिए। करीब एक साल पहले उक्त कंपनी अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गई। एजेंटों ने भी रुपए दिलवाने से हाथ खड़े कर दिए। शहर के सैकड़ों लोगों ने उक्त कंपनी में बीमा और एफडी कराए थे। कम समय में ज्यादा मुनाफा होता देख लोग झांसे में आ गए। थाने पहुंचे लोगों में सलीम, इसरार, हासिम, अंकित, राहुल सैनी, रमेश सिंह, रोहित सागर, अंजना देवी, पारुल, उषा देवी, किरण, सुमन, आशा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed