{"_id":"5b36853d4f1c1bc5628b7d29","slug":"191530299709-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह एजेंट से 50 हजार रुपए की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समूह एजेंट से 50 हजार रुपए की लूट
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। समूह के सदस्यों से रुपये एकत्र कर आ रहे एजेंट से बाइक सवार तीन बदमाशों ने नोटों से भरा थैला छीन लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। एजेंट का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया। पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध बता रही है।
जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के गांव बंकावाला निवासी रिंकू ने आसपास के गांवों में एक समूह बना रखा है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव तोमड़ा से समूह के सदस्यों से रकम लेकर बाइक से वापस आ रहा था। रिंकू के अनुसार उसके बैग में लगभग 50 हजार रुपये थे। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया और मिर्च पाउडर डाला। इसी दौरान बदमाश बाइक में रखा बैग लेकर भाग गए। रिंकू ने इसकी सूचना 100 नंबर को दी। सूचना मिलते ही थाना बछरायूं व धनौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। रिंकू से बदमाशों के बारे में जानकारी की गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। दूसरी ओर पुलिस ने लूट की घटना से इंकार करते हुए बताया कि साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें मारपीट हो गई। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा थाना धनौरा में दर्ज कर लिया गया है।