{"_id":"5c9a8bddbdec2214046efb4b","slug":"171553632221-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म में सिपाही पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म में सिपाही पर रिपोर्ट
अमरोहा। एमए की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही पर आखिरकार देहात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ही ली। छात्रा पिछले पंद्रह दिन से अफसरों के चक्कर लगा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहीं के रहने वाले किसान की बेटी एमए फाइनल की छात्रा है। आरोप के मुताबिक छात्रा का पिछले तीन वर्षों से पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कहता था। युवक की नौकरी यूपी पुलिस में बतौर सिपाही लग गई है। इसके बाद भी वह शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म करता रहा। लेकिन अब सिपाही शादी करने से इंकार कर रहा है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं शादी करने का दबाव बनाने पर छात्रा के भाई को मारने की धमकी भी दी। छात्रा सिपाही पर कार्रवाई की मांग को पिछले पंद्रह दिन से थाने के चक्कर लगा रही थी। महकमा सुनने को तैयार नहीं था। लेकिन सोमवार की रात पीड़ित छात्रा की तहरीर देहात पुलिस ने डिडौली कोतवाली क्षेत्र निवासी सिपाही गौरव के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी किरनपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।