फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   फांसी के फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव..

फांसी के फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव..

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव..
अमरोहा/बुरावली। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी किसान चंद्रसेन की बेटी जगवती (28) की शादी ढाई वर्ष पहले आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी छत्रपाल के बेटे संजीव के साथ हुई थी। छत्रपाल भी पेशे से किसान हैं। परिवार में पत्नी गणेशिया के अलावा तीन बेटे और बेटी हैं। संजीव शादी के बाद से परिवार से अलग रहता है। सोमवार को वह मां गणेशिया भाई दीपक और बहन रिठी के साथ धनौरा थाना के गांव लालापुर निवासी मौसेरे भाई की शादी में गया था। संजीव की पत्नी जगवती घर पर थी। लेकिन रात करीब आठ बजे उसका शव घर में फंदे पर झूलता मिला। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मायके पक्ष के लोग भी एकत्र होकर पौरारा पहुंच गए। यहां दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति और सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर पति संजीव, ससुर छत्रपाल, सास गणेशिया और देवर दीपक के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने विवाहिता के पति और सास-ससुर को हिरासत में ले रखा है। विवाहिता के दो बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed