फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, पथराव

छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, पथराव
अमरोहा। बरात निकलने के दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौच शुरू हो गई। देखते-ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर पथराव हुआ। जिससे बरात की बस का शीशा टूट गया। मारपीट और पथराव में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बरात मुरादाबाद के रामपुर चौराहे पर जाने के लिए तैयार थी। दूल्हे की निकासी चल रही थी, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही एक युवक ने महिलाओं पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर गाली-गलौच हो गई। वहां खड़े लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन, कुछ ही देर में वह युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। गाली-गलौच करते पथराव कर दिया। पथराव में बरात की बस का शीशा टूट गया। मारपीट और पथराव में करीब आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी युवक भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर बरात को रवाना कर दिया है। पीड़ित परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। इसके बाद कुछ लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed