{"_id":"5cf96cc0bdec22072d1baaaa","slug":"155985017011-gajraula-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से किशोरी की मौत, भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अतरासी मार्ग पर गांव करनपुर माफी में सड़क पार कर रहे भाई बहन को कार ने टक्कर कार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी नरेंद्र की करीब सोलह वर्षीय बेटी जौली व उसका भाई लवकुश बुधवार रात करीब आठ बजे सड़क पार करके दुकान से सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान हसनपुर की दिशा से आई एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बहन घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मध्यरात्रि में जौली की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।