फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, दो दोस्त गंभीर

हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, दो दोस्त गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, दो दोस्त गंभीर
रजबपुर। ईद पर घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। खबर मिलते ही परिजन जोया अस्पताल पहुंच गए। परिजन पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए। बेटे की मौत से खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी के निकट हाईवे की है। शाहजहांपुर के गांव सिधौली निवासी शहजाद, गुलफान और मुरैन दिल्ली में नौकरी करते हैं। मंगलवार को वह दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रसूलपुर के निकट पहुंची। तभी बाइक चला रहे गुलफाम को नींद की झपकी लग गई। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे जा गिरी। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एकाएक लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने शहजाद (24) को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ईद की खुशियां काफूर हो गई। परिजन जोया सीएचसी पहुंच गए। परिजनो को रो-रो बुरा हाल है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले कर चले गए हैं। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed