फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   जुगाड़ के नीचे दबकर कक्षा छह के छात्र की मौत

जुगाड़ के नीचे दबकर कक्षा छह के छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
जुगाड़ के नीचे दबकर कक्षा छह के छात्र की मौत
रुखालू। घर के बाहर खेल छात्र की जुगाड़ के नीचे दबकर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर हसनपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में ईद की खुशियां काफूर हो गईं। बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द निवासी फुरकान का बारह वर्षीय बेटा हारिस शाम को घर के बराबर में खेल रहा था। तभी वह अचानक घर से बाहर की भागने लगा। इस दौरान वह गांव के ही रहने वाले व्यक्ति के जुगाड़ के नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर हसनपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed