फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मंडी धनौरा। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। युवक नगर के एक स्कूल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला गांधी नगर में रहने वाला हितेश उम्र 27 साल मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे स्कूटी से स्कूल की ओर जा रहा था। उसकी स्कूटी अभी पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हितेश बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने उसको सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव व दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed