फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गोवंशीय पशुओं का कटान करते दो गिरफ्तार, तीन क्विंटल मांस बरामद

गोवंशीय पशुओं का कटान करते दो गिरफ्तार, तीन क्विंटल मांस बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं का कटान करते दो गिरफ्तार, तीन क्विंटल मांस बरामद
सैदनगली(अमरोहा)। सैदनगली थाना पुलिस ने गांव हरियाना के जंगल में छापा मारकर गोवंशीय पशुओं का कटान पकड़ लिया। दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि छह तस्कर भाग गए। पुलिस ने मौके से तीन क्विंटल गोमांस बरामद किया है। इस मामले में आठ तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैदनगली थाने में एसपी डॉ विपिन ताडा ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव हरियाना के जंगल में नहर से करीब 50 मीटर दूर छापा मारकर गोवंशीय पशुओं का कटान पकड़ा है। मौके से सैदनगली निवासी दानिश और ढक्का निवासी शब्बू को कटान करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन क्विंटल गोमांस और कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। ढक्का गांव निवासी कासिम, नौशाद, शाहनवाज, आकिल, शरबत, फसाहत मोटर साइकिल छोड़कर भाग गए। पशुओं के अवशेष को जंगल में दफन कर दिया गया है। एसपी के मुताबिक सभी आठ तस्करों के खिलाफ गोवंशीय पशुओं का अवैध रूप से कटान करना और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं दानिश और शब्बू को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed