{"_id":"5cf18735bdec22077e09c944","slug":"15593327077-hasanpur-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन कटा युवक तड़पते हुए जंगल में मिला, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हसनपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पोरारा के जंगल में गंगा किनारे गर्दन कटा एक युवक तड़पते हुए मिला। उसकी हालत गंभीर है। आवाज नहीं निकल रही है। युवक हापुड़ के गांव इनायतपुर का बताया जा रहा है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताते हैं कि शुक्रवार शाम को कुछ ग्रामीणों ने वन विभाग के जंगल में एक युवक को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। लोग उसके पास पहुंचे तो युवक की गर्दन कटी हुई थी, लेकिन अलग नहीं थी। युवक तड़प रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताते हैं कि युवक क्षेत्र के एक गांव गुरैठा बरात में आया था। यहां से वह अपने कुछ साथियों के साथ जंगल की तरफ घूमने गया था। उसके साथी ही गर्दन रेतकर फरार हो गए। आदमपुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि घायल युवक जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर का 24 वर्षीय राकेश पुत्र ओमी बताया जा रहा है। गांव में सूचना दी गई है। उसकी आवाज नहीं निकल रही है। गंभीर हालत में उसे रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।