फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डग्गामार बस, दर्जन भर चोटिल

हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डग्गामार बस, दर्जन भर चोटिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डग्गामार बस, दर्जन भर चोटिल
गजरौला। हाईवे पर रात को डिवाइडर से टकराने से डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रात को मामूली रूप से चोटिल यात्रियों को निजी चिकित्सक से उपचारित कराया और गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब ढाई बजे मुरादाबाद की ओर से एक डग्गामार बस दिल्ली की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। ब्रजघाट पुल से पहले बना डिवाइडर चालक को रात में दिखाई नहीं दिया। बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में कोहराम मच गया। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ब्रजघाट चौकी पर तैैनात स्टाफ घटना स्थल पर पहुंच गया। यात्रियों को बस से बाहर निकलने में मदद की। हादसे में बरेली निवासी सलीम, मोहम्मद इरशाद, शाहरुख, धर्मेंद्र सिंह सहित करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए। घायलों को पास के गांव निवासी निजी चिकित्सक से उपचारित कराया गया। इसके बाद यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


डिवाइडर पर बस चढ़ने से हादसा हुआ। हादसे में कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए थे। उन्हें उपचारित करा दिया गया था। उसके बाद यात्री अपने अपने स्थानों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक।

अपनों का हाल चाल पूछते रहे लोग
गजरौला। बस पलटने से यात्रियों में खलबली मच गई। हादसे में घबराए लोग बस से बाहर आने के बाद अपने परिचितों का हाल जानते रहे। अपने लोगों को सही सलामत देखकर राहत की सांस ली। हादसे के बाद रात में ही लोग गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed