फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पति से विवाद के बाद थाने पहुंची रोहिंग्या मुस्लिम युवती

पति से विवाद के बाद थाने पहुंची रोहिंग्या मुस्लिम युवती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद थाने पहुंची रोहिंग्या मुस्लिम युवती
हसनपुर। मामूली बात पर पति से हुए विवाद के बाद एक रोहिंग्या मुस्लिम युवती थाने पहुंच गई। जिससे पुलिस में खलबली मच गई। हालांकि बाद में पहचान पत्र एवं सर्टिफिकेट चेक करने के बाद पुलिस ने युवती को समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के एक मोहल्ले में एक परिवार कई माह से रह रहा था। मोहल्ले के एक युवक ने उस परिवार की युवती से निकाह किया था। बताते हैं कि निकाह के दौरान युवती के माता-पिता ने खुद को कश्मीरी बताया था। लेकिन दो दिन पूर्व पति पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के बाद शुक्रवार शाम को विवाहित युवती थाने पहुंच गई और खुद को एक रोहिंग्या मुस्लिम युवती बताते हुए पति के उत्पीड़न की शिकायत की। रोहिंग्या मुस्लिम युवती होने का पता चलने पर पुलिस में खलबली मच गई। हालांकि बाद में उनके पहचान पत्र चेक करने के बाद युवती को समझाकर पुलिस ने वापस भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पति से विवाद के बाद रोहिंग्या मुस्लिम युवती कोतवाली आई थी। उसके पहचान पत्र एवं अन्य सर्टिफिकेट चेक किए गए हैं। युवती के पास यूनाइटेड नेशन की ओर से जारी प्रमाण पत्र है। उन्हें भारत में शरणार्थी के रूप में रहने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed