{"_id":"5be7341ebdec22693257c0cc","slug":"11541878814-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। पुलिस की भर्ती के लिए सड़क किनारे दौड़ लगा रहे युवकों को कुत्तों द्वारा खींचे जा रहे बोर में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। जिसकी सूचना पाकर पुलिस मे हड़कम्प मच गया। पुलिस ने बोरों को कब्जे में लेकर जांच कराई। पशुपालन विभाग नील गाय के अवशेष होने का दावा कर रहा है। इस संबंध में वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना कस्बे के हफीजपुरा मार्ग की है। शनिवार की सुबह कुछ युवक रोजना की भांति दौड़ लगा रहे है। इस दौरान उन्हें कुछ आवारा कुत्ते दो बोरो से सड़क की तरफ खींचते दिखाई दिए। जिसमें से प्रतिबंधित पशु के अवशेष बोरे से सड़क पर गिर पड़े। जिन्हें देखकर युवकों को माथा ठनका। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरों को अपने कब्जे मे ले लिया। अवशेष की जांच के लिए पुलिस ने पशुपालन विभाग की टीम को भी थाने बुला लिया। यहां जांच के बाद अवशेष नील गाय के होने का दावा पुलिस ने किया है। जिस पर वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। थाने पहुंचे वन दरोगा राकेश कुमार ने वन्य जीव संरक्षण के तहत अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं गोवंशीय पशुओं के अवशेष होने की सूचना पाकर भाजपाई व हिंदु संगठनों के लोगों का जमाबड़ा थाने पर लगना शुरू हो गया। उन्होंने हंगामा करने शुरू कर दिया। भाजपा के जिला महामंत्री शरद गर्ग ने चेतावनी दी है कि गोकशी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अवशेष नील गाय के है। इस मौके पर अशोक शर्मा, अनुज चतुर्वेदी, शुभम शर्मा मौजूद थे।