फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   वन सेंचुरी में कूड़ा डालने को लेकर पालिका व वन विभाग अफसरों में तनातनी

वन सेंचुरी में कूड़ा डालने को लेकर पालिका व वन विभाग अफसरों में तनातनी

Fri, 13 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
वन सेंचुरी में कूड़ा डालने को लेकर पालिका व वन विभाग अफसरों में तनातनी
गजरौला। हस्तिनापुर वन्य सेंचुरी में पालिका द्वारा कूड़ा डालने को लेकर गुरुवार को बखेड़ा खड़ा हो गया। कूड़ा डालने का विरोध करते हुए वन अफसरों ने पालिका के ट्रैक्टर ट्राली रोक कर कब्जे में कर लिए। बाद में पालिका कर्मी उन्हें छुड़ाकर ले गए। इस दौरान कूड़ा वाहन चालक को डंडा मारने का आरोप भी लगाया गया। इसी को लेकर कुमराला वन नर्सरी पर दोनों पक्षों में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा हस्तक्षेप करने पर दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
विज्ञापन

नगरपालिका के पास ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने की वजह कूड़ा निस्तारण के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई दिनों से पालिका का कूड़ा पक्कापुल के पास डाला जा रहा था। गुरुवार दोपहर को वन अफसर मौके पर पहुंच गए और पालिका के दो कूड़ा ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में कर वन नर्सरी कुमराला पर खड़े कर लिए। जानकारी मिलते ही पालिका कर्मी एकत्र हो गए और अपने ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाने के लिए कुमराला पहुंच गए। यहां उन्होंने जैसे ही ट्रैक्ट ट्राली ले जाने की कोशिश की तो आरोप है कि ट्रैक्टर चालक पुष्पेंद्र को डंडा मारा गया। नौबत हाथापाई की आ गई। जमकर हंगामा हुआ। इससे नाराज सफाई कर्मी धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे। उधर, वन विभाग के अफसरों ने थाने में तहरीर दे दी। जानकारी मिलते ही ईओ बिजेंद्र पाल सिंह भी थाने पहुंच गए। पालिका ट्रैक्टर चालक द्वारा भी तहरीर दी गई। पुलिस के समझाने पर दोनों ने समझौता की बात पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने थाने में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है।
विज्ञापन


वन्य सेंचुरी में कूड़ा डाला जा रहा था, जो गलत है। इसको लेकर 22 मार्च को पालिका को नोटिस देकर भी चेताया जा चुका है। लेकिन गुरुवार को जब मौके पर ट्रैक्टर पकड़े गए तो पालिका कर्मियों ने बदतमीजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीसी पंत, रेंजर वन विभाग धनौरा।

-पालिका के पास ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं है। एसडीएम द्वारा पक्का पुल के पास ही करीब बाइस बीघा जमीन ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए चिह्नित करने का काम कराया जा रहा है। जिसके चलते वहां कूड़ा डलवाया जा रहा था। गुरुवार को वन अफसरों ने ट्रैक्टर कब्जे में कर लिए और ट्रैक्टर चालक को डंडा मारा। जो कतई गलत है।
बिजेंद्र पाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed