{"_id":"5ec442808ebc3e9088556d81","slug":"crime-jpnagar-news-mbd3497539196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के खेत पर गेहूं की फसल काट रहे प्रेमिका के परिजनों को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के खेत पर गेहूं की फसल काट रहे प्रेमिका के परिजनों को पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। प्रेमी जोड़े के भागने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के खेत में खड़ी फसल जबरन काटने की कोशिश की। प्रेमी के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर प्रेमिका के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। गांव वालों की मानें तो पुलिस की कार्यशैली से नाराज प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़कर मामला शांत कराया। बाद में प्रेमिका के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए है। देर शाम तक मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया में 12 फरवरी गैर बिरादरी का युवक किसान की बेटी बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। परिजनों ने पुलिस के कार्रवाई की मांग की। दोनों बालिग थे, लिहाजा कोर्ट मैरिज कर ली। इसमें पुलिस कुछ कर नहीं सकी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। आपस में रंजिश रखते हैं। आरोप के मुताबिक प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के घर पर कब्जा कर लिया। मंगलवार को खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने लगे। प्रेमी के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मूंढ़ा खेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह और दो सिपाहियों गांव पहुंचे। यहां फसल की कटाई करने से रोका तो वह हंगामा करने लगे। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग खदेड़ना पड़ा। बाद में थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाकर हमलावरों को दौड़ा लिया। इसके बाद प्रेमिका के परिजन घरों से फरार हो गए। देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम फसल का कटान रोकने गई थी। यहां थोड़ा हंगामा जरूर हुआ था लेकिन पुलिस पर पथराव जैसा कोई मामला नहीं है।