फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

सोलर पैनल लगाने को दो पक्षों में मारपीट-पथराव, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
अमरोहा के मोहल्ला कोट में मारपीट पथराव के बाद जानकारी करती पुलिस। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। सोलर पैनल लगाने को लेकर सगे भाइयों के परिवार में मारपीट हो गई। जमकर पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग लहूलुहान हो गए। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट में स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल का परिवार रहता है। उनके चार बेटे थे। एक बेटे पहले की घर छोड़कर चला गया था। दूसरे नंबर का बेटा अपने हिस्से की जमीन अपने भाई जयकुमार को बेचकर कहीं बाहर शिफ्ट हो गया। फिलहाल मोहल्ले में दो भाई जयकुमार जिंदल और योगेश जिंदल अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसका एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जयकुमार मोहल्ला में मसाले पीसने की चक्की चलाते हैं। आरोप के मुताबिक रविवार की दोपहर जयकुमार अपने घर की छत पर सोलर लाइट पैनल सिस्टम लगवा रहा थे। चूंकि मामला न्यायालय में चल रहा था तो बड़े भाई योगेश जिंदल ने सोलर लाइट पैनल सिस्टम लगवाने पर एतराज जताया। कहा कि न्यायालय में मुकदमे के चलते सोलर पैनल सिस्टम नहीं लगाया जा सकता। बस इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते ईंट-पत्थर और सरिए चलने लगे। पथराव भी हुआ। जिसमें दोनों तरफ के चार लोग लहूलुहान हो गए। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही कोट चौकी प्रभारी अमरीश बाबू फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए। दोनों परिवारों को समझा-बुझा कर शांत कराया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि सगे भाइयों में सोलर पैनल लगाने को लेकर मारपीट हो गई थी। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed