फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

बेडरुम से अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो---
विज्ञापन

बेडरूम से अवैैध पटाखों का जखीरा बरामद, तीन गिरफ्तार
घरों में चल रहा था विस्फोटक सामग्री तैयार करने का धंधा
पुलिस ने आरोपियों के घर से बरामद किए लाखों के पटाखे
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। हसनपुर पुलिस ने दशहरा और दीपावली के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखे तैयार कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने बेडरूम को ही पटाखों का गोदाम बनाया था। पुलिस को आरोपियों के बेड की दराजों से भी भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पटाखों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को एसपी डॉ. विपिन ताडा ने विस्फोटक सामग्री की फैक्ट्री का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों एटा जनपद में हुई विस्फोटक घटना को देखते हुए जनपद पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हुए थे। एएसपी अजप प्रताप सिंह के निर्देशन में बिना लाइसेंस परमिट के अवैध रूप से पटाखे बनाने, रखने या भंडारण करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके चलते हसनपुर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला होलीवाला में विनोद, राजू, अशोक के घर विस्फोटक सामग्री तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकानों पर छापा मार दिया। यहां बिना लाइसेंस परमिट के अवैध रूप से आतिशबाजी बारूद के बने पटाखे, पटाखे तैयार करने वाली सामग्री और अन्य प्रकार के निर्मित अर्धनिर्मित देशी पटाखे तैयार करने की सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी विनोद, राजू और अशोक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि पुलिस ने यहां भंडारण आरोपियों के घरों से पकड़ा है। बेड की दराजों से भारी मात्रा में पटाखे मिले। बरामद हुए पटाखों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह विस्फोटक सामग्री हुई बरामद
अमरोहा। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपियों के यहां से सफेद रंग की काग के 1073 पीस, सफेद धागों की गुल्ली, पटाखे तैयार करने वाला सरिया, नाल में लगने वाली काग, बारूद की पुड़िया, गोला तैयार करने वाली मार्किन, नाल वाले छोटे गोले, प्लास्टिक के कैन, वनस्पति डिब्बे के 226 पीस, पटाखों के ऊपर लगाने वाला अरबी पेपर, एक सफेद प्लास्टिक बाल्टी में दो किलो बारूद काला दाना, अनार के पीस, गुलाबी रंग की पालीथिन में 200 ग्राम मृगान पाउडर, 150 ग्राम कोयला बारूद, पाकेट बम 1 पीस, 20 पैकेट धनुष ब्रांड अनार, चिदंबरम मिसाइल देशी इंडिया क्रोकोडाइल पार्क ब्रांड के आठ पीस रॉकेट, कागज की गोले में लगने वाली काग के 600 पीस, नाल वाले छोटे गोले 175 पीस, 156 पीस कागद एवं एक लोहे की टीन का बना ड्रम जिसमें अर्धनिर्मित गोलों 1000 पीस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed