फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crime graph increased in Uttar Pradesh: Qureshi

उत्तर प्रदेश में बढ़ा अपराधों का ग्राफ : रिजवान कुरैशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Crime graph increased in Uttar Pradesh: Qureshi
गजरौला। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने कहा कि प्रदेश में अपराधाें का ग्राफ बढ़ गया है। प्रदेश में किसान, मजदूर की दशा सही नहीं है। 14 फरवरी से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। इस दौरान सभी जिला मुख्यालयों पर यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

हसनपुर मार्ग किनारे एक पैलेस में मंगलवार की दोपहर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश महिला संबंधी अपराधों में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आईआईटी की छात्रा के साथ तीन युवकों ने हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने इस मुद्दे को उठाया तो उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया गया। भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सवाल पर कहा कि भगवान राम भाजपा नहीं बल्कि आम जन मानस के हैँ। उनको उमरा पर जाना न होता तो वह जरूर जाते। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, फैज आलम राईनी, जयपाल सिंह जाटव, शमीम अय्यूब, नौशाद खान, शकील चौधरी, छुन्नन भारती, मनोज कटारिया, वाहिद अली सैफी, मंसूर सलमानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed