फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

महिला को पीएसी कर्मी ने मुरादाबाद में बंधक बनाया, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
गजरौला (अमरोहा)। मुरादाबाद में तैनात पीएसी के जवान पर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने और उसे बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए उसे रिहा कराने की गुहार दो बच्चों के संग आए पति ने लगाई। पुलिस ने मामला चांदपुर (बिजनौर) का होने के कारण उसे वहीं जाने की सलाह दी। हालांकि पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी करने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को अपने दो बच्चों के साथ थाने आए नाजिम निवासी गांव धींवरपुरा थाना हीमपुर दीपा तहसील चांदपुर (बिजनौर) ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह नौ वर्ष पूर्व गजरौला के मोहल्ला अल्लीपुर निवासी एक युवती से हुआ था। उसके दो पुत्र भी हैं। नाजिम ने बताया कि उसके गांव का ही एक युवक पीएसी मुरादाबाद में तैनात है। पड़ोसी होने के कारण उसका घर पर आनाजाना था। आरोप है कि पीएसी का जवान उसकी पत्नी को बहला फुलाकर अपने साथ ले गया और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। नाजिम का आरोप था कि पीएसी के कुछ अधिकारी भी आरोपी की मदद कर रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकियां तक दी जा रही हैं। उसने अपनी पत्नी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे थाना हीमपुर में ही जाकर तहरीर देने का सुझाव दिया। इसके बाद पी ड़ित लौट गया। हालांकि उसने बताया कि आरोपी की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed