{"_id":"62fd1de54e82143dab5cfa4d","slug":"crime-amroha-jpnagar-news-mbd438066122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में दानपात्र चोरी करते युवक को पकड़ा, जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में दानपात्र चोरी करते युवक को पकड़ा, जमकर पीटा
विज्ञापन
अमरोहा। हनुमान मंदिर में दानपात्र चोरी करने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के इमलीवाला गांव की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदी सराय निवासी सोमपाल हनुमान मंदिर इमलीवाला के महंत हैं। उनके मुताबिक 15 अगस्त की देर रात वह अपने घर चले गए थे। 16 अगस्त की सुबह पूजा के समय मंदिर आए तो दानपात्र गायब था। अलमारी में रखे आधार कार्ड व कागज भी नहीं थे। महंत सोमपाल ने लोगों को घटना के बारे में बताया। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने खेतों में जाकर दानपात्र की तलाश की।
तभी गांव के रहने वाले नारायण सिंह के खेत में छिपा बैठा एक युवक लोगों ने देख लिया। उसके कब्जे से दानपात्र बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद जुनैद निवासी राय मदाला थाना असमोली जनपद संभल बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में महंत सोमपाल की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद जुनैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।