{"_id":"62e96f5fccba1c61726c60da","slug":"crime-amroha-jpnagar-news-mbd4366155168","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
रजबपुर। अतरासी-हसनपुर रोड पर निर्माणाधीन नहर के पास किसान का शव मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सीओ धनौरा ने मौके पर मुआयना किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के जगुवा कला के जंगल की घटना है। यहां रामफल सिंह का परिवार रहता है। उनका 35 वर्षीय बेटा जयकरन सिंह पेशे से किसान है। उसके परिवार में पत्नी रूकमेश के अलावा तीन बच्चे हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे जयकरन बाइक लेकर घर से निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की। रिश्तेदारों से भी जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह गांव के जंगल में अतरासी-हसनपुर रोड स्थित निर्माणाधीन नहर के पास उसका शव मिला।
समीप ही उनकी बाइक पड़ी थी। जयकरन के सिर में चोट लगी थी। सिर से खून बह रहा था। खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन पहुंचे। सूचना पर रजबपुर थानाध्यक्ष रमेश सहरावत और सीओ धनौरा अरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। इस दौरान परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत पर मां हरबती, पत्नी रुकमेश और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले में परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
-------------
जहां शव मिला, वहीं लिया था ठेके पर खेत
रजबपुर। थानाध्यक्ष रमेश शेरावत ने बताया कि जहां जयकरन सिंह का शव पड़ा मिला है, वहीं उसके गांव के ही रहने वाले शीशराम सिंह का खेत ठेके पर लिया था। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि जयकरन सिंह घर से खेत के लिए आए हाेंगे और बाइक से गिरकर सिर में चोट लगी होगी। जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।