फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cricket: Zoya's team became champion by defeating Hasanpur

क्रिकेट : हसनपुर को हराकर जोया की टीम बनी चैंपियन

Wed, 01 Jan 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Zoya's team became champion by defeating Hasanpur
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जोया की टीम ने हसनपुर को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पर्व चौहान को दिया गया।
मंगलवार को लाला नत्थूमल स्टेडियम में ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जोया की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की। हसनपुर की टीम 20 ओवरों में मात्र 131 रन बना सकी। हसनपुर की ओर से पर्व चौहान ने सर्वाधिक 42 रन, आदित्य चाहल ने 23 रन, कृष्ण कुमार ने 26 रन, मुदस्सिर ने 14 रन बनाए। जोया की ओर से रोहित कुमार ने पांच विकेट लिए। शोएब ने दो व वकार ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए जोया की टीम ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। नयन गुप्ता व मयंक गुप्ता ने 24-24 रन बनाए जबकि आर्यन चौधरी ने 16 गेंद में 50 व हारून ने 15 गेंद में 52 रन की आतिशी पारी खेली। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि व समाजसेवी इक्तेदार उल्ला खान ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। अंपायरिंग अबरार अंसारी तथा कमेंट्री मेहराज खान ने की। इस माैके पर मोहम्मद जाहिद अंसारी, सलीम खान, इशरत खान, रईस अहमद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed