फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cricket skills will shine on black soil pitch

Amroha News: काली मिट्टी की पिच से निखरेगा क्रिकेट का हुनर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cricket skills will shine on black soil pitch
अमरोहा(सचिन शर्मा)। मोहम्मद शमी के जिले में क्रिकेट खिलाड़ी अब यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर सरीखी पिच पर अभ्यास कर अपने हुनर को धार दे सकेंगे। लंबे अंतराल के बाद अब स्टेडियम में पिच बनाने का कार्य शुरू हो गया है। खास बात यह है कि काली मिट्टी से अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच तैयार की जाएगी। इस पिच पर जहां बल्लेबाजी में निखार आएगा, वहीं गेंदबाजी को भी धार मिलेगी। पिच को खास बनाने के लिए देश के विभिन्न क्यूरेटरों से सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा के मालीखेड़ा गांव के पास 53 बीघा भूमि में 10.69 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण हुआ। पांच जनवरी 2018 को कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर स्व. चेतन चौहान ने इसका शिलान्यास किया था। खास बात यह है कि आज तक खिलाड़ियों को तराशने का काम शुरू नहीं हुआ। क्रिकेट को लेकर भी स्टेडियम में कोई सुविधा नहीं थी। बीते जुलाई माह में पिच बनाने का काम शुरू कराया गया था। इसके लिए खोदाई भी कराई गई। लेकिन, कार्य अधर में लटक गया।
विज्ञापन

क्रिकेट विश्वकप में अमरोहा के मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद सरकार ने खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उनके गांव में स्टेडियम बनाने की घोषणा की। अब इसके बाद क्रीड़ा विभाग नींद से जाग गया है। दरअसल, लंबे समय से अधर में लटका क्रिकेट पिच का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेडियम के मैदान में पिच को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
काली मिट्टी से पिच बनेगी शानदार
जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया डिडौली क्षेत्र के गांव पूरनपुर में पुरानी झील है। यहां से काली मिट्टी लाई जाएगी। इस मिट्टी से पिच तैयार होगी। फिलहाल पिच पर पत्थर डालकर उस पर रोलर चलाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पिच बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही पिच तैयार होगी। ताकि, यहां की युवा प्रतिभाएं बल्लेबाजी और गेंदबाजी के हुनर सीख सकेंगी।
-------
शमी के तरह युवाओं को मिलेगा सीखने का मौका
एडीएम सुरेंद्र सिंह चहल का कहना है कि प्रशासन भी अब जिले में खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए योजना तैयार कर रहा है। स्टेडियम में विशेष पिच बनाने के लिए प्रशासन भी लगातार नजर रखे हुए हैं। पिच जल्द से जल्द तैयार हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिच बनने से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी। यहां अभ्यास करने का उन्हें अलग अनुभव मिलेगा और शमी की तरह गेंदबाजी से दमखम दिखा सकेंगे।

-----
इसलिए बेहतर होती है काली मिट्टी की पिच
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि काली मिट्टी की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अच्छी होती है। इसमें उछाल और पकड़ अच्छी आती है। तेज गेंदबाजी के साथ-साथ स्पिनरों को भी फायदा मिलता है। यहां तैयार होने वाली पिच से युवा खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बताया कि पिच तैयार करने के लिए दिल्ली के फिरोजशाह कोटला, लखनऊ समेत अन्य जगह के क्यूरेटरों से मदद ली जा रही है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed