फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cricket: Rukmini Academy Blue won by seven wickets

क्रिकेट: रुक्मणी एकेडमी ब्लू ने सात विकेट से दर्ज की जीत

Sun, 24 May 2026 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Rukmini Academy Blue won by seven wickets
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। गेंदबाजी में कप्तान सेहरन की घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजी में फहाद खान की नाबाद अर्धशतकीय पारी टीम की जीत का आधार बनी। ब्लू टीम ने खेल के हर विभाग में दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बनाए रखी। मैच में सेहरन प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट गेंदबाज चुने गए और फहाद खान को बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला है।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड की शुरुआत बेहद खराब रही। ब्लू टीम के कप्तान सेहरन ने शुरुआती ओवरों में ही रेड टीम के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। चौधरी सोहिब 2 रन और नाजरायन 3 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद शान और मोहम्मद फैज भी केवल चार-चार रन ही बना सके। रेड टीम ने महज 26 रन के स्कोर पर अपने पांच अहम विकेट गंवा दिए थे। मुश्किल परिस्थिति में अनस रजा ने एक छोर संभालते हुए संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की। उन्होंने 40 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें छह शानदार चौके शामिल रहे। निचले क्रम में मोहम्मद शाकिब ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 35 रन बनाए और तीन छक्के जड़े। कप्तान मोहम्मद शान ने 17 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 28.3 ओवरों में 135 रन पर सिमट गई। ब्लू टीम की ओर से कप्तान सेहरन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पांच ओवर में एक मेडन डालते हुए केवल 10 रन देकर तीन विकेट झटके। लकी चौधरी, मोहम्मद शान और सल्लू बाबा 18 ने भी दो-दो विकेट लेकर रेड टीम पर दबाव बनाए रखा। 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। निशांक बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि मोहम्मद अर्श केवल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक समय टीम का स्कोर 19 रन पर दो विकेट था, लेकिन इसके बाद फहाद खान और हरेंद्र कुमार ने पारी को संभाल लिया। हरेंद्र कुमार ने 42 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि फहाद खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 67 रन ठोक दिए। उनकी पारी में छह चौके और दो शानदार छक्के शामिल रहे। अलीम चौधरी 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। ब्लू टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed